फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 28 साल पहले का मामला, 15 साल से सीबीसीआईआडी कर रही जांच, फर्जी मुठभेड़ के गवाह को उठाया

Sun, 03 Jul 2022 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना सिसोलर के एक गांव में 28 साल पहले र्जी मुठभेड़ में एक व्यक्ति को मार दिया गया था। इस मामले की जांच 15 वर्षों से सीबीसीआईडी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में थाना सिसोलर के भुलसी गांव में 28 साल पहले हुई फर्जी मुठभेड़ में मारे गए एक व्यक्ति के मामले की जांच 15 साल से सीबीसीआईडी कर रही है। शनिवार को इस मामले में सीबीसीआईडी ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वर्ष 1992 में भुलसी में दोनाली बंदूक लूटने के मामले में थाना सिसोलर पुलिस ने भूरा महाराज को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन

तब इस मामले में तत्कालीन सिसोलर थानाध्यक्ष, दो दरोगा, तीन सिपाही व गांव के तीन अन्य लोग गवाह बने थे। 28 साल पुराने इस मामले में अदालत से सभी बरी हो चुके हैं। मृतक भूरा की मां व भाई ने हाईकोर्ट में अपील की। काफी पुराने इस मामले की जांच सीबीसीआईडी खंड कानपुर कर रही है। फर्जी मुठभेड़ में गवाही देने, साक्ष्य छिपाने, झूठी सूचना देने के आरोप सही माने हैं।
शनिवार को सीबीसीआईडी के विवेचक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने भुलसी गांव
से जिलेदार सिंह यादव को हिरासत में लिया है। रमेश सिंह व रणधीर सिंह भी आरोपी हैं। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने जिलेदार को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें