फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग काटकर एक लाख रुपये पार किए

विज्ञापन
राठ में टप्पेबाजी की जानकारी देते पीड़ित व्यापारी ओमप्रकाश गुंप्ता - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। बैंक में रुपये जमा करने गए किराना व्यापारी का बैग काट कर एक लाख रुपये पार कर दिए। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लड़के रुपये लेकर भागते दिख रहे हैं। व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुरा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया वह घर पर किराना की दुकान किए हैं। बुधवार दोपहर 1.45 बजे पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो लाख रुपये जमा करने गए थे। झोले में दो-दो सौ रुपये की 10 गड्डी डाले थे। कैश काउंटर की लाइन में लग गए। तभी टप्पेबाजों ने उनका बैग काट कर एक लाख रुपये निकाल लिए। कटे बैग से निकलती नोट की गड्डी देख टप्पेबाजी की जानकारी हुई।
शोर मचाने पर टप्पेबाज मौके से भाग निकले। बताया कि बैंक में गार्ड होता तो टप्पेबाज को पकड़ा जा सकता था। शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर देखे। इसमें दो युवक रुपये लेकर भागते दिख रहे हैं। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया बैंक में काफी समय से गार्ड नहीं है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें