फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
्ृतक रीतेश कोष्टा की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। उरई रोड स्थित एक वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल में नहाने गए पॉलीटेक्निक के छात्र की डूबने से मौत हो गई। आरोप है छात्र के साथी मदद की गुहार लगाते रहे पर कोई भी कर्मचारी बचाने नहीं पहुंचा। छात्र के पिता ने संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खुशीपुरा निवासी राजेश कोष्टा ने बताया कि उरई रोड पर एक फैमिली रिसोर्ट व वाटर पार्क खुला है। उनका 18 वर्षीय बड़ा बेटा रीतेश कोष्टा उर्फ ईशू बुधवार को रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। अचानक वह पूल में डूबने लगा। साथी अभय, मोहित व आदित्य ने मदद के लिए शोर मचाया। आरोप लगाया पूल का कोई भी कर्मचारी रीतेश को बचाने नहीं पहुंचा। पूल में लाइफ गार्ड भी नहीं थे। आरोप लगाया पुत्र के दोस्तों द्वारा सूचना देने के बावजूद वाटर पार्क प्रबंध तंत्र का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। किसी तरह साथी उसे पानी से निकाल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आरोप लगाया कि संचालकों की लापरवाही से संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बेटे की मौत हुई है। रीतेश सरसई गांव में स्थित पॉलीटेक्निक कालेज का छात्र था। राजेश कोष्टा घर में परचून की दुकान किए हैं। दो पुत्रों में मृतक रीतेश बड़ा व मयंक छोटा है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूल के मैनेजर गजेंद्र सिंह ने बताया उनके यहां पर आपात परिस्थितियों में बचाव से संबंधित कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें