फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
मृतक संजय पांचाल की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ/ सरीला। मंडप से एक दिन पहले गायब हुए युवक शव 25 दिन बाद जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव की हालत देख लापता होने के दिन ही मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इंदरपुरा गांव निवासी विनय पांचाल ने बताया चिकासी थाने के इछौरा गांव निवासी भांजे संजय पांचाल की नौ मई को मौदहा के माचा गांव बरात जानी थी। मंडप के एक दिन पूर्व 6 मई को संजय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ी काटने गईं थीं। जंगल से दुर्गंध आने पर महिलाएं आगे बढ़तीं गईं। घने जंगल के बीच पीपल के पेड़ पर संजय का शव लटका मिला। सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक इटावा में रह कर मजदूरी करता था। पिता हरप्रसाद के नाम पर एक एकड़ कृषि भूमि है। बड़े भाई ज्ञानसिंह पिता के साथ खेती करते हैं। चिकासी एसओ हेमंत मिश्रा ने कहा जांच में पता चला मृतक युवक शादी नहीं करना चाहता था। घर से भागने के बाद उसी दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें