फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर की अच्छी पैदावार न होने पर फांसी लगाई

विज्ञापन
मृतक अवधेश सिंह की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाने के मल्हैटा गांव निवासी किसान ने खेत में पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजन मटर की अच्छी पैदावार न होने के कारण जाने देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बताया पिता अवधेश सिंह (58) के नाम पर दो एकड़ कृषि भूमि है। इस पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। खेत में मटर की फसल की थी। बेमौसम बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस वर्ष मटर के भाव भी बहुत कम मिल रहे हैं। इससे उनके पिता तनाव में रहते थे। गुरुवार सुबह जानवरों को चारा डालने के बाद खेतों की ओर निकल गए। वहां खेत में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। चरवाहों की नजर पड़ने पर परिजनों को जानकारी दी। अवधेश सिंह की मौत पर पत्नी अरुणा, पुत्र संदीप व अवधेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें