फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गैंग अध्यक्ष ने थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। पति द्वारा दूसरी शादी करने के मामले में पीड़िता के साथ पहुंची गुलाबी गैंग की संस्थापक व अध्यक्ष संपतपाल ने शुक्रवार शाम थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लक्ष्मी वर्मा की शादी 2007 में जितेंद्र के साथ हुई थी। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। चार साल पहले जितेंद्र अचानक गायब हो गया और उसी दौरान उसके पति की रिश्तेदार छानी गांव की युवती भी गायब हो गई। पीड़िता लक्ष्मी ने बताया कि जब उसने छानबीन की तो उसे जानकारी मिली कि उसका पति ही उसे ले गया था और चोरी छिपे दोनों ने शादी कर ली। वह चार साल से थाने के चक्कर काट रही है। पुलिस ने कुछ नहीं किया। अब उसका पति पुश्तैनी जमीन बेच रहा है। पीड़िता ने गुलाबी गैंग की संपतपाल से मदद मांगी।
शुक्रवार को पीड़िता के साथ सारा दिन थाने में बैठी रही। उनका आरोप था कि पुलिस ने मामले को कोई तवज्जो नहीं दी। उन्होंने पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाईं। शनिवार को फिर वह लगभग दो दर्जन महिलाओं को लेकर थाने पहुंची। समाधान दिवस पर आए एडीएम रमेशचंद्र व मौदहा एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने उनकी समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। गुलाबी गैंग अध्यक्ष ने बताया कि एडीएम ने पीड़िता के पति द्वारा बेंची गई पुश्तैनी जमीन का दाखिल-ख़ारिज रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें