फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। हाइवे पर रविवार की रात बाइक सवार पांच लुटेरों ने बाइक से जा रहे दो युवकों से तमंचे के बल पर मोबाइल व नगदी लूट लिया था। तीन दिन बाद भी पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरांव निवासी लाखन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि रविवार चार जुलाई की रात वह अपने दोस्त अनिल सिंह के साथ बाइक से इंगोहटा के पास ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। हाइवे पर मकरांव के पास बजरंगबली के मंदिर के पास बगल से आए बाइक सवार पांच लोगों ने मारपीट कर 52 सौ रुपये नगद, अंगूठी व मोबाइल छीन लिया।
पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष ने लूटपाट करने वालों के नाम दिए हैं। घटना का शीघ्र खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें