राठ। सरीला मार्ग पर अमगांव गांव के पास ब्रेक जाम होने से ऑटो सड़क के किनारे पलट गया। ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए।
अमगांव गांव निवासी बृजेश कुमार (25) ने बताया कि ऑटो में गुरुवार को सुबह गांव से सवारियां लेकर राठ जा रहे थे। अमगांव के आगे एक विद्यालय के पास अचानक ऑटो का ब्रेक जाम हो गया। इससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में आटो सवार अमगांव निवासी भारत सिंह (58), मंताई (65) व शिवदयाल (76) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।