फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में सब्जी विक्रेता को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बा स्थित गल्ला मंडी में गुरुवार की सुबह लेनदेन के विवाद में आढ़ती के पुत्र ने सब्जी विक्रेता के पेट में चाकू मार दी। गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में संचालित थोक सब्जी मंडी में तबरेज की सब्जी की आढ़त है। गुरुवार की सुबह तबरेज का पुत्र आरिफ आढ़त पर बैठा था। तभी मोहल्ला फत्तेपुर निवासी फुटकर सब्जी विक्रेता रामदीन (30) ने आरिफ से दो सौ रुपये की भिंडी खरीदी। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरिफ ने रामदीन पर चाकू से वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद रामदीन के छोटे भाई छोटेलाल ने अन्य सब्जी विक्रेताओं की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनके भाई ने आढ़त से भिंडी खरीदी। इसके 200 रुपये शुक्रवार को बेचकर देने की बात कही थी। लेकिन आरिफ तुरंत पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और आरिफ ने रामदीन को चाकू मारकर घायल कर दिया। छोटेलाल की तहरीर पर आरोपी आरिफ के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें