हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने बुधवार की रात किसी बेकाबू वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शहर के रहुनियां धर्मशाला मोहल्ला निवासी विद्यासागर द्विवेदी उर्फ छुन्नन गुरू (60) बुधवार की रात करीब 9:30 बजे बसस्टैंड से पैदल घर जा रहे थे। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से लहूलुहान होकर गिर पड़े। दुघर्टना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।