फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर गिरने से मासूम की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के रमना गांव में बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिवांर थाना क्षेत्र के रोहारी गांव निवासी अरविंद का पुत्र मनीष (3) परिजनों के साथ बुआ के घर कोतवाली क्षेत्र के रमना गांव आया था। बुधवार की दोपहर तेज बारिश में घर के छप्पर के नीचे सभी के साथ खड़ा हो गया। उसी समय तेज आंधी के कारण छप्पर टूट जाने से मनीष के सिर पर गंभीर चोट लग गई।
परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मनीष का पिता दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इधर लॉकडाउन के बाद से कस्बे में मजदूरी कर रहा है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने घटना की जानकारी तहसीलदार रामानुज शुक्ला को दी। लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें