फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के परिजनों पर मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के दो पुत्रों समेत चार के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुरारा कस्बा निवासी वीर सिंह ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह 27 अप्रैल को बच्चे का इलाज कराकर दवा लेने शहर आया था। लौटते समय बदनपुर गांव के पास पहले से घात लगाए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव के पुत्र सौरभ यादव व आशीष यादव, भाई बीनू यादव तथा राजू यादव ने अपने समर्थकों के साथ उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। उधर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव का कहना है कि राजनीतिक विद्वेष के तहत फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे उनका व उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें