राठ। बेटे के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे वृद्ध भैंस से बाइक टकराने पर घायल हो गए। उरई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के टोला राठ निवासी सुरेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम अपने पिता जानकी मिश्रा (60) के साथ बाइक से बौखर गांव में रहने वाली अपनी बुआ के यहां जा रहे थे।
रास्ते में खेड़ा शिलाजीत के पास सड़क पर भैंस से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जानकी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कालेज उरई रेफर किया था। उरई में देर रात उनकी मौत हो गई। वह पंचायत चुनाव में मतदान करने गांव आए थे।