फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा होने पर पति पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी दंपती घाटमपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वहां पर मंगलवार को आपस में कहासुनी होने पर दोनों ने जहर खा लिया। इलाज के बाद पति स्वस्थ हो गया। महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के भाई ने दहेज की मांग को लेकर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

औंता गांव निवासी नंदकिशोर अनुरागी अपनी पत्नी केसर (23) व अन्य परिजनों के साथ घाटमपुर के ईंट भट्टों पर मजदूरी करता है। पंचायत चुनाव में मतदान करने के उनके परिजन गांव लौट आए थे। जबकि नंदकिशोर व उनकी पत्नी घाटमपुर में ही रुके थे। परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों ने जहर खा निगल लिया। इलाज के बाद नंदकिशोर की हालत में सुधार हो गया। जबकि केसर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। वहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी मृत महिला के भाई हलकुट्टा अनुरागी ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग पर उनकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बहन की जहर खिलाकर हत्या कर दी है। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम शव गांव पहुंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें