फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से वसूली में हेड कांस्टेबल निलंबित, वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ललपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का वाहनों से वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर एसपी ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने सीओ सदर से मामले की जांच कराई। सीओ ने जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मौरंग लदे ट्रक इन दिनों विभिन्न खदानों से निकल रहे हैं। वहीं विभिन्न मार्गों पर पुलिस कर्मियों की पिकेट रहती है। ललपुरा थाने का एक सिपाही राठ मार्ग पर पिकेट पर रहता था। सिपाही गुजरने वाले वाहनों से सौ-सौ रुपये वसूली कर रहा था, तभी किसी ने अवैध वसूली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो का एसपी एनके सिंह ने संज्ञान लिया और मामले की जांच सीओ सदर अनुराग सिंह को सौंपी। सीओ ने बताया जांच में पैसे लेने की बात सामने आई है। उन्होंने वसूली करने वाले हेड कांस्टेबल का नाम रमाशंकर पांडेय बताया है। बताया हेड कांस्टेबल की अनुशासनहीनता की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें