फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की पीड़िता ने रोकी आईजी की गाड़ी, आईजी ने सीओ को दिए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। छेड़खानी के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता और उनके परिजनों ने कोतवाली गेट पर आईजी के सत्यनारायन की गाड़ी रोक ली। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस पर आईजी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया 19 नवंबर को वह खेत से चारा लेकर लौट रही थी, तभी पड़ोसी गांव अकौना निवासी युवक ने उसे पकड़कर छेड़खानी की। विरोध पर तमंचे की बट से मारापीटा। चीख सुनकर खेतों में चारा काट रहीं उनकी मां व चाची के ललकारने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। आरोप है कुछ देर बाद अपने परिजनों के साथ खेत पर पहुंचे आरोपी ने उन्हें, उनकी मां, चाची आदि के साथ मारपीट की।
मारपीट में वह बेसुध हो गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सूचना देने पर पुलिस उन्हीं के परिजनों को कोतवाली ले गई। जहां उनके परिजनों व आरोपियों से बचाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस व आरोपी पक्ष राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर आईजी ने सीओ अखिलेश राजन को उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज करा मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें