हमीरपुर। कोतवाली पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ सहजना गांव में छापा मारा। यहां एक कच्चे मकान में एक कंपनी के नाम से नकली गुटका बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। जहां काफी मात्रा में रैपर, गुटका व गुटका बनाने की मशीन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी रज्जन के मकान में गुटका बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। कोतवाली प्रभारी एसपी पटेल ने बताया 25 किलो रैपर, एक बोरा बना गुटका, एक बोरा तंबाकू व मशीनें बरामद की हैं। मौके से सुमेरपुर निवासी शमीम व कानपुर निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया है।