फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से दुकानदार घायल, लगाया जाम, कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन पर लोग जाम से हटे, घायल झांसी रेफर

विज्ञापन
चिकासी के खदान मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाते एसओ - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। चिकासी थानाक्षेत्र में खदान मार्ग पर चाय की दुकान में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुकान संचालक घायल हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने खदान मार्ग जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। घायल को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

चिकासी गांव निवासी जीतू (28) पुत्र तुलाराम ने बताया वह बालू खदान मार्ग पर टप्पर बनाकर हाथ ठेले पर चाय की दुकान लगाता है। जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। सोमवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी डंपर चालक ने दुकान में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर की टक्कर से उसकी दुकान पूरी तरह तहसनहस हो गई है। हादसे की जानकारी होते ही पहुंचे ग्रामीणों ने खदान मार्ग पर जाम लगा दिया।
ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई व पीड़ित को मुआवजे की मांग करने लगने लगे। भीड़ बढ़ती देख थानाध्यक्ष चिकासी रामकेवल पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रकों की आवाजाही ठप रही। घायल दुकानदार जीतू को परिजन उरई मेडिकल कालेज ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें