फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन बैरियर पर वसूली को लेकर मारपीट, एक पक्ष ने लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। अवैध वसूली की शिकायतों पर जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार रात बांदा मार्ग पर खुला खनिज बैरियर बंद करा दिया गया। बैरियर बंद होने की सूचना पर कुछ मीडिया कर्मियों ने लोकेशन देने वालों के साथ बैरियर पर वसूली शुरू करा दी। इससे दो पक्षों में शुक्रवार की रात मारपीट हुई। एक पक्ष ने लूट एवं मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष ने वसूली की तहरीर दी है।
विज्ञापन

ओवरलोड रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कस्बे के बांदा मार्ग पर शहीद पार्क के निकट खनिज बैरियर लगाकर खनिज विभाग के साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग को तैनात किया गया था। इसके बाद भी ओवरलोड पर अंकुश नहीं लग सका और बैरियर में तैनात कर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगने लगे।
इस वसूली की खबरें मीडिया में आने पर 20 मार्च को रात 8 बजे जिलाधिकारी के आदेश पर बैरियर बंद कराकर तैनात कर्मियों को हटा लिया गया। बैरियर से कर्मचारियों के हटते ही कुछ मीडिया कर्मी लोकेशन देने वालों को आगे कर बैरियर में ओवरलोड ट्रकों से वसूली कराने लगे। इसी बीच मुख्यालय निवासी मनीष द्विवेदी की गाड़ियां गुजरी। इनसे भी वसूली का प्रयास किया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के बाद वसूली कर रहे लोग बैरियर से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी संदीप निषाद ने मनीष सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ 25 हजार रुपये नगदी लूटकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि मनीष दुबे ने कुलदीप निषाद तथा अन्य के खिलाफ अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें