हमीरपुर। गुरुवार की शाम दबंगों ने दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट कर गहने व रुपये लूट ले गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जरिया पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जरिया थानाक्षेत्र के सरीला निवासी संजय सिंह अपने परिवार के साथ एसपी से मिला। शिकायती पत्र में बताया कि वह दुकानदार है। कहा कि तीन अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे घर में था। तभी विनोद निवासी धगवां अपने साथी रंजीत, रामकेश, अवध किशोर, पुष्पेंद्र, आकाश सहित अन्य तमंचा लेकर आए और मारपीट कर सामान लूट ले गए। बताया कि उसका भाई भगत सिंह दुकान में बैठा था। उसे भी पीटा। आरोप लगाया कि घर के जेवर और 30 हजार रुपये व गोल में रखे रखे 15 हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ितों के चिल्लाने पर गांव के लोग आ गए। तब आरोपी हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाने में जाकर पीड़ित अपने परिवार के साथ रिपोर्ट लिखाने गया। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी है। घटना में घायल पीड़ित की पत्नी केशकली, भाई भगत सिंह, उसकी पत्नी प्रभा देवी, बेटा पीयूष, बेटी प्रिंसी व भतीजा अंश गंभीर रूप से घायल हो गए।