हमीरपुर। मुख्यालय से राठ तक सफर करना जल्द ही आसान हो जाएगा। यह लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 76 किमी. लंबी सड़क का उच्चीकरण कार्य झांसी स्थित विश्व बैंक खंड लोनिवि ने शुरू करा दिया है। इसमें 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं मौरंग ट्रकों की वजह से 17 किमी. सड़क 10 मीटर चौड़ाई से सीसी बनाई जाएगी। इसे अगले नौ माह में पूरा करना है।
हमीरपुर से राठ जाने वाले मार्ग की वर्ष 2011-12 में रिपेयरिंग हुई थी। इसके बाद पिछली सरकार ने विश्वबैंक परियोजना के जरिये टू लेन मार्ग निर्माण कराने की घोषणा कर दी। इस मार्ग में बेतवा नदी से निकलने वाली मौरंग से भरे ट्रकों ने सड़क की सूरत बिगाड़ दी। विश्व बैंक मार्ग परियोजना लोनिवि के ऋण पोषित उप्र कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में हमीरपुर-राठ मार्ग लंबाई 76 किमी. बनाया जाएगा। वहीं इसी के साथ 50 किमी लंबे गुरसराय-चिरगांव (झांसी) मार्ग बनेगा। फिलहाल झांसी लोनिवि
विश्वबैंक इस सड़क को टू लेन बनाएगा। सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदारों ने उजनेड़ी और मुस्करा में प्लांट बनाकर निर्माण सामग्री डालने का काम तेज कर दिया है। साथ ही सड़क की साइडों की खुदाई भी शुरू कर दी है। झांसी लोनिवि के डिजाइनर योगेश गोडियाल ने बताया कि निर्माण 9 माह में पूरा हो जाएगा। इसमें करीब 300 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। बताया कि मुख्यालय के चंदुलीतीर गांव से 17 किमी. आगे तक 10 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाई जाएगी। कहा कि टू लेन होने से डिवाइडर नहीं बनाया जाएगा।