फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ कस्बे के मुगलपुरा निवासी महिला ने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकले जाने का आरोप लगा एसपी को शिकायती पत्र दिया है। मुगलपुरा निवासी सावित्री ने बताया उनका राठ स्थित एक बैंक में बचत खाता है। आरोप लगाया बैंक कर्मियों ने दूसरी महिला के खाते की पासबुक व उनकी फोटो लगाकर उन्हें दी। अनपढ़ होने से वह उसी खाते में रुपये जमा करती रही। जून माह में खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। जब एंट्री कराई तब जानकारी हुई। इस पर बैंक में जानकारी की। तब पता चला वह खाता दूसरी महिला सावित्री के नाम है।
विज्ञापन

उसी महिला ने खाते से रुपये निकाले हैं। इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की, तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। जब वह थाने गई तो वहां बैंक कर्मियों की गलती बताकर वापस कर दिया गया। इस पर पीड़िता ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। अधिकारियों ने शाखा प्रबंधक व कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांचकर रुपये दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें