फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदावार कम देख फांसी पर झूला किसान, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। फसल की थ्रेसरिंग के दौरान अपेक्षा से कम पैदावार देख किसान दुखी हो गया। उसने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। जब तक परिजनों ने उसे फंदे से उतारा। किसान की सांसे थम चुकी थी। किसान की मौत पर परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

चिकासी थाने के अमरपुरा गांव निवासी संतोष रानी ने बताया कि गुरुवार को वह अपने पति खूबचंद्र राजपूत (38) के साथ खेत पर फसल की थ्रेसरिंग करा रही थी। दोपहर करीब दो बजे पति बिना कुछ कहे घर चला आए। शाम को वह घर पहुंची, तो पति का शव कमरे में साड़ी के सहारे फांसी से झूल रहे थे। सिकरौधा गांव निवासी साले करन सिंह ने बताया कि खूबचंद्र के अपनी पांच बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। करन के मुताबिक खूबचंद्र ने अपेक्षा के अनुरूप पैदावार न होने पर जान दी है। खूबचंद्र की मौत से उनकी पत्नी संतोष पानी, बेटे अंकित (16), बेटी उपासना (13) व रश्मि (10) का रो रो कर बुराहाल रहा। इधर, थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें