हमीरपुर। जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के चार अपराधियों को गुंडा एक्ट में छह माह के लिए जिला बदर किया है।
एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि थाना जरिया के चंडौत निवासी पुष्पेंद्र राजपूत, मानसिंह राजपूत, रविंद्र कुमार व चेतन स्वरूप के खिलाफ आम लोगों में अकारण भय पैदा कर मारपीट करने के कई मामले दर्ज हैं। उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए आख्या भेजी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने इन चारों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। यह भी आदेश है कि जिला बदर की अवधि में संबंधित अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र व अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे।
छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। वहीं बाह्य जनपद में जिस स्थान पर रहेंगे उसकी सूचना संबंधित न्यायालय एवं पुलिस को भी देनी होगी। (संवाद)