फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटियों सहित दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। गांव के दबंग द्वारा बेटियों के साथ छेड़खानी व मारपीट से आहत महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर बेटियों सहित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव के पिता पुत्र उन्हें परेशान किए हैं। आए दिन घर में घुस कर उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी व अभद्रता करते हैं। कई बार ग्राम प्रधान से भी शिकायत की। प्रधान हर बार आश्वासन देकर टाल देते हैं। पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार की रात को युवक उनके घर में घुस गया। बीस हजार रुपये, सोने की झुमकी व चांदी का बिछुआ चोरी कर लिया। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी के क्राइम मीटिंग में होने पर संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें