मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव के बाहर खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला। वहीं तीन दिनों में दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस ने जांच शुरू की है। खड़ेही लोधन गांव के बाहर किसना अहिरवार के खेतों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति शव पड़ा मिला। खेतों की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
जिस पर प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि गांव के बाहर किसना अहिरवार के खेत से शव मिला है। उन्होंने बताया इसके पूर्व 9 जुलाई को थानाक्षेत्र के ग्राम इमिलिया में भी एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। पिछले पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (संवाद)