मुस्करा। थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा गांव में करंट से युवक झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर हेमंत दसारिया ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवनी डेरा निवासी तेज प्रताप लोधी ने बताया उनका पुत्र जयकिशोर राजपूत (25) ई-रिक्शा चलाकर परिवार के खर्च में हाथ बंटाता था।
रविवार सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा की बैटरी को चार्जिंग में लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जयकिशोर अपने माता-पिता की एकलौती संतान था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वह अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा ने बताया करंट से युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन तैयार नहीं थे। (संवाद)