राठ। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में चार दिन पहले हुई मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए थे। सैदपुर गांव में शनिवार शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।
एक पक्ष से राजाकरन ने मदन, संतोष, अमित, लोकेश, राघवेंद्र व रागिनी पर घर में घुसकर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया था। आरोप था संतोष ने अवैध तमंचे से फायरिंग भी की थी। इस मारपीट में राजाकरन, उनकी मां शिवरती व भतीजे मुकेश घायल हुए थे। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया उक्त मामले में आरोपी मदन, अमित, लोकेश उफ़ॱर लवकुश व संतोष को गिरफ्तार किया है। (संवाद)