फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों में चोरी करने वाले दबोचे

विज्ञापन
राठ कोतवाली में पुलिस कस्टडी में शराब चोरी के अभियुक्त। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। थानाक्षेत्र में तीन स्थानों पर शराब की दुकानों में चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शराब, कार व तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लींगा, मसगवां व इटायल गांव में शराब की दुकानों से शराब चोरी हुई थी। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी चोरों की तलाश में जुटे थे। कोतवाल ने बताया मुखबिर की सूचना पर सरसई गांव निवासी विकास राजपूत, हरिनारायण सिंह, औंता गांव निवासी नरेंद्र सेन, नगर के छोटी जुलहटी निवासी शरीफ मोहम्मद, दीवानपुरा निवासी शानू व जरिया के इटैलियाबाजा गांव निवासी हेमंत राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।
चोरों के कब्जे से 26 पेटी शराब, 68 क्वार्टर देसी शराब व 18 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हरिनारायण के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने पकड़ी है। 21 जनवरी को बिवांर थाने के बांधुर खुर्द से हुई चोरी के चार हजार रुपये भी आरोपियों के पास से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें