फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने मांगा सरकारी गनर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। दबंगों की फायरिंग से डरे व्यापारी ने एसपी से सुरक्षा के लिए सरकारी गनर दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा चौराहे के समीप पेट्रोल पंप के पास त्रिमूर्ती टायर प्रतिष्ठान में शुक्रवार शाम करीब सात बजे दो बाइकों पर आए चार लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस मामले में बाल-बाल बचे दुकान मालिक अंकित शिवहरे निवासी मराठीपुरा ने कहा प्रतिष्ठान के अंदर घुसे महेंद्र यादव व एक अन्य ने उधार टायर मांगे। न देने अभद्र भाषा का प्रयोग कर गालीगलौज कर फायरिंग की।
विज्ञापन

जिससे भयभीत होकर अपनी जान बचाने के लिए गोदाम में घुस गए। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकले। कोतवाली में रमना निवासी महेंद्र यादव समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार पीड़ित दुकानदार अंकित शिवहरे ने कहा सुरक्षा के लिए सरकारी गनर की मांग एसपी से की है। इस मौके पर सपा बुंदेलखंड प्रभारी व व्यापारी नेता नंदकिशोर शिवहरे, पंकज गुप्ता, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, देवेंद्र यादव, शाकिर आदि रहे। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें