फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी करने वाले दो भाइयों समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/बिवांर। बिवांर के बिगहना गांव में ऑनलाइन ठगी का धंधा चलाने वाले सगे भाइयों समेत पांच युवकों को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों ने उड़ीसा के कालाहांडी जिले के कई लोगों से लाखों की ठगी की है।
विज्ञापन

बिवांर एसओ ओमप्रकाश यादव ने बताया उड़ीसा के कालाहांडी जिले की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी मामले में बिगहना गांव के युवकों के शामिल होने की सूचना दी थी। मामले की जांच के बाद शनिवार को उड़ीसा पुलिस के साथ कार्रवाई कर ऑनलाइन ठगी करने वाले बिगहना निवासी सगे भाई परवेज अहमद व जुनैद अहमद, वहीद और उनका भाई शाहरूख व अभिलाष सिंह को गिरफ्तार किया है।
एसओ ने बताया पांच युवकों का गिरोह है। यह लोग फोन कर तरह-तरह के इनाम मिलने या लॉटरी लगने आदि की स्कीमें बताकर पैसे ट्रांसफर कराते थे। उक्त के खिलाफ उड़ीसा, कालीहांडी के थाना भवानी मंडना में मुकदमा दर्ज है। इन लोगों ने उड़ीसा के अलावा बिहार के भी कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। उड़ीसा पुलिस के अनुसार इन युवकों ने दर्जनों लोगों से ठगी की है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें