फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर एक लाख अस्सी हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बोलेरो गाड़ी बेचने का लालच देकर एक ठग ने धोखाधड़ी की। पीड़ित से एक लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कुरारा के करियापुर गांव निवासी फूलसिंह यादव ने दिए शिकायती पत्र में बताया 24 जून को उनके चचेरे भाई तिलक सिंह ने व्हाट्स एप पर बोलेरो गाड़ी की फोटो व एक नंबर भेजा था। जिस पर बात करने पर ठगी करने वाले वीरेंद्र सिंह ने अपने को फौजी बता भोपाल में तैनात होने की बात कही। कहा वह अपनी बोलेरो गाड़ी बेच रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने गाड़ी के सभी कागजात समेत अपने आर्मी के कार्ड व आधार कार्ड की फोटो भी भेजी। जिस पर उन्होंने गाड़ी का सौदा दो लाख तीस हजार रुपये में तय कर लिया। साथ ही सीधे घर गाड़ी डिलीवरी करने की बात कही। पार्सल के लिए गाड़ी लदते समय की फोटो फिर से व्हाट्सएप पर भेजी। लेकिन ठग ने ट्रांसपोर्ट के लिए रुपये मांगे, जिस पर उन्होंने 14999 रुपये भेज दिए। इस प्रकार आज कल गाड़ी देने की बात कहकर उनसे 1 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। अभी तक न गाड़ी आई और अब वह रुपये ट्रांसफर कर रहा है। पीड़ित ने मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें