फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत फैैलाने के लिए की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर के रमेड़ी मांझखोर में रविवार रात दहशत फैलाने के लिए युवक के घर के बाहर गालीगलौज कर हवाई फायरिंग की गई। गोली चलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रमेड़ी मांझखोर निवासी मानवेंद्र उर्फ मानू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया रविवार देर शाम वह खाना खाकर परिवार के साथ सो गए। तभी देर रात करीब 11 बजे दो तीन लोग उनके दरवाजे पर आए और अकारण गालीगलौज करने लगे। साथ ही मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। भय के कारण उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने उसी समय कोतवाली में फोन से सूचना दी।
जिस पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने करीब एक घंटे तक पूरे मोहल्ले में आरोपियों की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया पीड़ित की तहरीर मिली है। रात में भी पुलिस मौके पर गई थी। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें