फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर रोक न लगाने पर एआरटीओ को वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें डग्गामार व अवैध बसों के संचालन पर रोक न लगाने व एआरएम के साथ अभियान में सहयोग न करने पर डीएम ने एआरटीओ भगवान प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा बरसात को लेकर नगरीय निकायों में अभियान चलाकर सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए। पीएम स्वनिधि योजना के कार्यों में तेजी लाएं। खनन पट्टा धारकों से बकाया वसूली प्रत्येक दशा में कर ली जाए। यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कार्यों में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। कहा कोविड से मरने वालों के वारिसों की वरासत तत्काल दर्ज करें।
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ का नियमित रूप से निगरानी में एसडीएम न्यूनतम 20 प्रतिशत शिकायतें खुद देखें। सरकारी जमीनों व तालाबों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएं। शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इस मौके पर एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा, एसडीएम व तहसीलदार, उपायुक्त वाणिज्यकर जयसेन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें