फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के पारा रैपुरा गांव में शनिवार तड़के एक युवक खेत पर चला गया। जहां उसने बेरी के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता रहे हैं। पारा रैपुरा निवासी जयकरन वर्मा के पुत्र अमित कुमार वर्मा (20) ने शनिवार तड़के परिजनों से नजर बचाकर गांव के बाहर बच्चा प्रजापति के खेत पर खड़े बेरी के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सुबह खेतों की ओर गए लोगों की नजर जब पड़ी, तो परिजनों को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें