फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। पत्नी को विदा कराने आए युवक का ससुरालियाें से विवाद हो गया। इससे आहत युवक ने तमंचा से कनपटी में गोली मार ली। गंभीर हालत में ससुरालीजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदोई निवासी युवक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

जिला हरदोई के चंदेली गांव निवासी हरीराम (35) ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करते थे। 15 दिन पहले वह क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव अपनी ससुराल आनंद स्वरूप अहिरवार के यहां आए थे। उनकी पत्नी ज्योति मायके में थी। गुरुवार को पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए हरीराम ने ससुरालीजनों से कहा। जिस पर ससुरालीजनों ने भेजने से मना कर दिया। इसी को लेकर विवाद होने लगा। मृतक के साले बलवंत व उनकी पत्नी ज्योति ने बताया विवाद में हरिराम ने गुस्से में आकर कुर्सी और मोबाइल तोड़ दिए। इसके बाद फिर हुए विवाद में पत्नी और ससुरालीजनों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इससे आहत होकर युवक ने तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली।
जिससे वह जमीन पर गिर गया। पति को घायल देखकर पत्नी व ससुर आनंद स्वरूप सीएचसी मुस्करा ले गए। जहां डॉक्टर शरद विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा ने बताया युवक की हालत गंभीर होने पर वह थाने की गाड़ी से लेकर सदर अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया पत्नी के साथ न जाने पर विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी है। वहीं पत्नी ज्योति ने बताया उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें