फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता के पैरोल का परवाना वाराणसी जेल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सामूहिक हत्याकांड के एक सजायाफ्ता को सुप्रीम कोर्ट से डेढ़ माह का पैरोल मिला है। दो दिन पहले अभिलेख अधूरे होने पर उन्हें पैरोल पर नहीं छोड़ा जा सका था। मंगलवार को सजायाफ्ता के अधिवक्ता ने जमानत के सभी अभिलेख तैयार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में दाखिल किए। बुधवार को अभिलेख तस्दीक होने के बाद रिहाई के लिए परवाना वाराणसी जेल भेजा गया है। साथ ही पुलिस लाइंस वाराणसी को ट्रंककाल भी किया गया है।
विज्ञापन

बतादें शहर के सुभाष बाजार में करीब 24 वर्ष पूर्व सामूहिक हत्याकांड हुआ था। जिसमें वादी राजीव शुक्ला के परिवार के पांच लोगों की जान गई थी। मामले में भाजपा के सदर विधायक रहे अशोक चंदेल, नसीम खां, रघुवीर सिंह समेत 11 लोगों को हाईकोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सभी आरोपी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। एक आरोपी रघुवीर सिंह को करीब दो माह पूर्व बीमारी के कारण जमानत पर छोड़ा जा चुका है। नसीम खां भी बीमार रहते हैं। उन्होंने भी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जमानत पर रिहा किए जाने की गुहार लगाई थी।
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने छह सप्ताह के लिए पैरोल पर छोड़े जाने का आदेश दिया। सजायाफ्ता के अधिवक्ता प्राणेश सिंह ने बताया जमानत संबंधी कागजात की तस्दीक हो गई है। अधिवक्ता ने बताया बुधवार को अपर जिला जज द्वितीय के प्रभारी न्यायाधीश अरुण कुमार राय ने कागजातों को तस्दीक कराने के बाद रिहाई के लिए परवाना वाराणसी जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन से ट्रंककाल भी पुलिस लाइन वाराणसी के किया गया है। परवाना वाराणसी पहुंचते ही सजायाफ्ता नसीम खां की को छह सप्ताह के लिए पैरोल पर रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें