फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों का आज से कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सामाजिक सुरक्षा व लंबित मांग का निदान न होने पर मनरेगा कर्मियों ने संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार से कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। जनपद के सभी विकास खंडों में बुधवार को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन का जिम्मा रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम, सहायक लेखाकार व कंप्यूटर ऑपरेटर का है। यह कर्मचारी योजना के मुख्य कर्ता माने जाते हैं। करीब 15 वर्षों से तैनात कर्मचारियों को अभी तक सम्मान जनक मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। डिमांड आधारित मनरेगा योजना को लक्ष्य आधारित बनाकर इनका शोषण किया जा रहा है।
समान कार्य का समान वेतन की मांग वर्षों से हो रही है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह, तकनीकी सहायक संघ के दिलीप शुक्ला, एपीओ संघ के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, लेखाकार संघ के अरुण कुशवाहा, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप ने बताया इतने वर्षों की सेवा के बाद सरकार कर्मचारियों को जैम पोर्टल के माध्यम से निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

सम्मान जनक मानदेय व सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। पंचायत चुनाव में प्रदेश में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक साथी कोरोना बीमारी का शिकार हुए हैं। इसे देखते गुरुवार से मनरेगा का काम पूरे जनपद में ठप करने का फैसला लिया गया है। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार मनरेगा कर्मियों ने डीएम व श्रम आयुक्त मनरेगा को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है। इस दौरान अरुण कुमार कुशवाहा, राजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अमर सिंह, अनिरुद्ध कुमार, रामनरेश, अनीता, साहबलाल, रामबाबू आदि कर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें