फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेऊ तोड़ने वाला मुंशी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जनेऊ तोड़ने और धमकाने के मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार देररात बिवांर थाने में तैनात मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया। उधर मामले की जांच एसपी ने सीओ मौदहा को सौंपी है।
विज्ञापन

बिवांर कस्बा निवासी आनंद कुमार ने बताया सोमवार को एक मुकदमे में पूछताछ के लिए उन्हें थाने बुलाया गया था। जहां पूछताछ के बाद जब वह घर जा रहे थे, तभी थाने के मुंशी रामनरेश ने रोका और जनेऊ उतारने को कहा।
न उतारने पर मुंशी पर जनेऊ तोड़ने का आरोप लगाया था। मंगलवार को ब्राह्मण एकता परिषद का प्रतिनिधि मंडल एसपी एनके सिंह मिला। जहां उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। सीओ मौदहा रविप्रकाश सिंह ने बताया वह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें