फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने चार दुकानों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
मुस्करा कस्बे में ट्रक की टक्कर से दुकान हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा। शुक्रवार रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे दुकानों में जा घुसा। जिससे चार दुकानें व एक ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। राठ-हमीरपुर हाईवे का निर्माण होने से वाहनों की गति बढ़ गई है। शुक्रवार रात करीब एक बजे हमीरपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर चार पक्की दुकानों को क्षतिग्रस्त करता हुए एक दुकान में घुस गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक रमेश दीक्षित, राममनोहर सोनी, लेखराज लखेरा, अरुण साहू ने बताया दुकानों में भरा लाखों रुपये का सामान टूट-फूटकर नष्ट हो गया है। समीप ही एक मजदूर श्याम करन का ठेला भी टूट गया। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें