फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कानपुर के थाना सजेती के बरीपाल के पास शुक्रवार रात चाचा की तेरहवीं संस्कार के कार्ड देने जा रहे बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने मारी टक्कर दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शहर के भिलावां निवासी जगदीश निषाद लोनिवि में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। जगदीश ने बताया उनके भाई की 5 जुलाई को मौत हो गई थी। जिनकी तेरहवीं 18 जुलाई को है। बताया शुक्रवार को उनका पुत्र राजू (24) अपने साथी मूलचंद्र (22) के साथ बाइक से फतेहपुर के अमौली तेरहवीं संस्कार के कार्ड देने जा रहे थे। देर शाम थाना सजेती के बरीपाल के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां राजू को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया शनिवार को कोतवाली में पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। लेकिन कोतवाल ने घटनास्थल कानपुर नगर क्षेत्र होने के कारण वहां जाने को कहा। इस पर परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया युवक मजदूरी करता था, उसकी चार वर्षीय पुत्री है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें