पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतक के परिजन।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। घाटमपुर थानाक्षेत्र के बदलेपुर गांव में रह रहे चाचा से मिलकर बाइक से लौट रहे युवक को हाईवे पर गल्ला मंडी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है। युवक के पास से मिले पहचान पत्र से परिजनों को जानकारी दी। युवक मजदूरी कर जीवन यापन करता था। अगर बाइक सवार हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मगर वह हेलमेट हैंडल पर टांगे था।
धुंधपुर गांव निवासी बड़ेलाल वर्मा के पुत्र अजय कुमार (20) अपने चाचा जगदीश वर्मा से मिलने बदलेपुर घाटमपुर गया था। गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे वह बाइक की हैंडल पर हेलमेट टांगकर गांव जा रहा था। नवीन गल्ला मंडी के समीप हाईवे पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह अविवाहित था। थाना प्रभारी नंदकिशोर यादव ने बताया अजय हेलमेट बाइक पर टांगे था। अगर लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती।