फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के अपहरण में चचेरा भाई व उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के विवेक नगर मोहल्ले से 30 मई को पांच वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एक अपहरणकर्ता मासूम का चचेरा भाई व उसका दोस्त निकला। आरोपियों ने अपहरण आईपीएल मैच में 3.20 लाख रुपये हारने के बाद उधारी चुकाने के लिए किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि अपहरणकर्ता कानपुर नगर के थाना चकेरी के कैलाश बिहार जाजमऊ निवासी सोमेश तिवारी ने अपने दोस्त तिवारीपुर थाना जाजमऊ निवासी सुमित तिवारी के साथ मिलकर शहर में कलक्ट्रेट में सहायक सीआरके बाबू के पद में तैनात अपने चाचा प्रभात तिवारी के पांच वर्षीय बच्चे वैभव का घर के अंदर घुसकर अपहरण कर लिया था। इसके बाद आधा घंटे में ही प्रभात को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती की मांगी थी। दोनों सीसीटीवी फुटेज में आ गए थे। पुलिस व एसओजी टीम ने कुरारा रोड स्थित रोहननाला के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 7320 रुपये, आधार कार्ड, दो सोने की अंगूठी, चांदी की एक रिंग व पतली चेन, दो तमंचा, घटना में प्रयुक्त चाकू व चोरी की बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी को लेकर पांच टीमें गठित कर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
आईपीएल में हारे रुपये
सोमेश ने बताया कि पिता प्रदीप तिवारी ने 2.80 लाख रुपये चाचा प्रभात तिवारी को देने के लिए दिए थे, लेकिन यह रुपये वह आईपीएल सट्टे में हार गया था। पिता द्वारा जब रुपये भेजने की बात कहीं तो वह बहाना बनाता कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। वहीं दूसरा आरोपी सुमित भी 40 हजार रुपये आईपीएल में हार जाने से परेशान था। सुमित द्वारा सोमेश तिवारी के छोटे भाई के घर में ट्यूशन पढ़ाता था और दोनों कालेज के दोस्त हैं। दोनों ने योजना बनाई कि चाचा प्रभात तिवारी के इकलौते बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगेंगे तो पैसा तुरंत मिल जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे साजिश को दिया अंजाम
घटना को अंजाम देने के लिए दोनों लगातार पांच दिन शहर आए। 27 मई को घाटमपुर में एक बाइक चोरी की। पहले दिन सोमेश की चाची के बाहर निकलने पर बहाना कर निकल गए। 28 मई को फिर बस से घाटमपुर से दूसरी बाइक चोरी कर आए और बेतवा पुल के आगे साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल छीन चले गए। 29 मई को दोनों कामयाब न होने पर लौट गए। 30 मई को सुबह दोनों बाइक से आए और घटना को अंजाम दे सुमेरपुर पहुंचकर लूटे हुए मोबाइल से 50 लाख रुपये की मांग की।
बांदा जिले के जसपुरा के पहले सोमेश ने बच्चे को गला दबाने के साथ चाकू से गला रेतने की कोशिश की। दोनों गूगल मैप लगाकर कानपुर के रास्ते पीपा का पुल पारकर सठगवां चौकी चांदपुर होते चले गए। इसके बाद अखबार में समाचार पढ़ घर से 50 हजार रुपये लेकर दोनों लखनऊ, वाराणसी, चंदौली में अपने को छिपाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें