राठ। जरिया थाना के चंडौत गांव निवासी भगवती प्रसाद ने बताया कि वह मंडी में सब्जी बेचकर परिवार चलाता है। कुछ माह पूर्व गांव के लाले राजपूत, कपिल व मोनू दुकान में घुस कर पांच हजार रुपये गुंडा टैक्स मांगा। विरोध पर उसके साथ मारपीट की।
मामले में पुलिस के कार्रवाई ने करने पर पीड़ित ने सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत से न्याय मांगा। अदालत के आदेश पर जरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, गोहांड के जयप्रकाश नगर मोहल्ला निवासी गंगाप्रसाद ने परिजनों से मारपीट करने पर दिलीप प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।