फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जांच करने पहुंचीं अधिकारी के साथ सभासद प्रतिनिधि ने की अभद्रता

Tue, 26 Nov 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र के स्थान परिवर्तन के मामले को लेकर जांच करने पहुंचीं प्रभारी सीडीपीओ से सभासद प्रतिनिधि ने अभद्रता कर दी। इस मामले में प्रभारी सीडीपीओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या छह पंतनगर के सभासद ने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र को घर से हटाकर किसी सार्वजनिक स्थान पर संचालन की मांग की थी। स्थान परिवर्तन की जांच डीपीओ ने शहर की प्रभारी सीडीपीओ शशिप्रभा को सौंपी थी। मंगलवार को सुबह 10 बजे प्रभारी सीडीपीओ वार्ड में पहुंचीं और सभासद को बुलाने के लिए सहायिका शकीला बानो को भेजा।
मौके पर सभासद की जगह उसके प्रतिनिधि और परिवार के अन्य लोग आ गए और प्रभारी सीडीपीओ से गाली गलौज करने लगे। मना करने पर वह भड़क गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ जांच अधिकारी को ही निशाना बना लिया। इससे जांच अधिकारी को मौके से लौटना पड़ा। मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी सीडीपीओ ने जिलाधिकारी एवं डीपीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले को लेकर डीपीओ शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि सभासद प्रतिनिधि ने जांच अधिकारी से अभद्रता की है। जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। वहीं आंगनबाड़ी संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक व गाली गलौज करने पर दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि एक पक्ष से प्रवीण कुमार,अंकित कुमार तथा दूसरे पक्ष के सुरेश कुमार व सुनील कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें