हमीरपुर। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विशेष गुप्ता की अगुवाई में अभियान चलाकर मास्क नहीं तो सामान नहीं का नारा दिया गया।
रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक-एक दुकान में जाकर पंफ्लेट चस्पा कर मास्क नहीं, तो सामान नहीं, का नारा दे सभी को जागरूक किया। साथ ही सभी को मास्क बांटे गए।
इस मौके पर जिला महामंत्री रामकिशोर दुबे, रमेशचंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, दीपक मिश्रा, आदित्य गुप्ता, अमित गुप्ता, बालजी पांडेय, बीएस त्रिवेदी, सौरभ, शास्वत ओमर, तरून ओमरे आदि मौजूद रहे।