हमीरपुर। सर्दी के साथ कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है। रविवार को नौ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया नौ और संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1413 हो गई हैं। जिसमें ठीक होने वालों की संख्या 1343 हैं। वर्तमान समय में 50 एक्टिव केस हैं। रविवार को 1348 और लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई हैं।
मौदहा संवाद के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ मास्क लगाने पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को कस्बे में कोतवाली के उप निरीक्षक प्रह्लाद सिंह ने मालिकुंआ चौराहा पर चेकिंग कर स्थानीय निवासियों को जागरूक कर मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखने को प्रेरित किया। (संवाद)