फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती सहित तीन और कोरोना संक्रमित, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 194, जिसमें 101 निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को डिग्गी रमेडी डांडा में एक गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुमेरपुर कस्बा स्थित इंडियन बैंक के एक गार्ड व मौदहा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 194 हो गई है। जिसमें 101 निगेटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया शहर के डिग्गी रमेडी डांडा निवासी एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से पॉजिटिव आई है। उधर सुमेरपुर कस्बा स्थित इंडियन बैंक का एक गार्ड भी पॉजिटिव है। गार्ड के संक्रमित आने पर बैंक मैनेजर ने उपभोक्ताओं को बाहर निकालकर बैंक बंद कर दिया।
मौदहा में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने कहा तीन संक्रमितों की जांच पॉजिटिव आने पर बांदा मेडिकल कालेज भेजा गया है। साथ ही संक्रमितों के सैंपल फाइनल जांच के लिए कानपुर भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेने में जुटी है। मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें