बच्चों के साथ पैदल गांव जाता दंपति परिवार।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। साहब कोई साधन दिला दीजिए। यह कहते हुए राहगीर महिला फफक पड़ी। कहा चारों मासूम बच्चों को गोद में लेकर 100 किमी पैदल चलकर आईं हैं। अब शरीर साथ नहीं दे रहा है। बांदा जिले के पपरेंदा गांव से दंपति अपने चार बच्चों के साथ कुरारा के डामर गांव के लिए निकल पड़े। महिला शिव देवी मंगलवार दोपहर हाईवे पर आते दिखी।
महिला ने रोते हुए कहा साहब कोई साधन दिला दीजिए। पूछने पर बताया वह लोग बांदा में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन के कारण काम धंधा बंद हो गया। कहा गांव पहुंच कर खेती कटाई का कार्य कर पेट तो भर लेंगे। रविवार की सुबह बांदा से पैदल चले थे। मंगलवार की शाम तक अपने घर पहुंच जाएंगे। महिला ने कहा अभी 100 किमी बच्चों को गोद में लेकर पति रोहित के साथ आ रही है। खाना भी नहीं खाया है। कोई साधन मिल जाए तो अच्छा होगा। उसका गांव अभी 20 किमी दूर है।