फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5767 लोगों को घर में ही किया क्वारंटीन, बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी

विज्ञापन
राठ के जीआरवी कालेज में लंच पैकेट बांटतीं डॉ अंबेश कुमारी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। लॉकडाउन के चलते दूसरे प्रदेशों से आने वालों का सिलसिला जारी है। जिले में कुल 5767 लोग आए हैं। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया जनपद में 367 लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया अब तक 5767 लोगों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। बाहरी प्रदेशों से लोगों का पैदल व अन्य साधनों से आना अभी भी जारी है। वहीं 28 से 30 मार्च के बीच कुुरारा में 357 लोग आए। इनमें 339 को घरों में व 18 को सेल्टर होम में रखा गया है।
सुमेरपुर में 593 लोगों में 568 को घरों में व 25 को सेल्टर होम में, मौदहा में 143 में 71 को घरों में व 72 को सेल्टर होम में, मुस्करा में सभी 191 लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। जबकि राठ में 225 में 223 लोगों को घरों में व दो को सेल्टर होम में तथा गोहांड में सभी 129 व सरीला विकासखंड क्षेत्र में 360 को घरों में क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों में 15 विदेशी भी
हमीरपुर। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया जिले में अब तक बाहर से आने वालों में 15 विदेशी भी हैं। उन्हें भी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रखा गया है। जिसमें दो लोगों का क्वारंटीन का समय पूरा हो चुका है। हालांकि यह लोग एक सप्ताह पहले आए थे। जैसे-जैसे इनका समय पूरा हो रहा है, उन्हें घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें